IT Raid छत्तीसगढ़ में आईटी का बड़ा छापा, 5 जिलों में 16 टीमों की दबिश, बर्बरीक ग्रुप के मालिक के घर पर भी छापा पड़ा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 09:43 AM
IT Raid छत्तीसगढ़ में आईटी का बड़ा छापा, 5 जिलों में 16 टीमों की दबिश, बर्बरीक ग्रुप के मालिक के घर पर भी छापा पड़ा

Oplus_16908288

ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग की छापेमारी की खबर से कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 16 अलग-अलग टीमों ने प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है।

बताया जाता है कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान और उनसे जुड़े परिसर जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। कर चोरी से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच में अब तक कितनी अघोषित आय या वित्तीय अनियमितता मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने शहर के प्रमुख लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की है। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने इस अभियान के लिए पहले से 16 टीमों का गठन किया था। बुधवार तड़के सभी टीमें निर्धारित स्थानों पर पहुंचीं और एक साथ जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। जांच अधिकारी वित्तीय गतिविधियों और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन पांच जिलों में कुल कितने ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। इस छापेमारी अभियान में बर्बरीक कंपनी का नाम भी सामने आया है।
शुरुआती सूचना के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमें एमडी श्रवण अग्रवाल के निवास सहित रायपुर और रायगढ़ में कंपनी से जुड़े परिसरों की जांच कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर कारोबार से जुड़े दस्तावेज और आर्थिक लेन-देन के रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, कंपनी से संबंधित जांच का वास्तविक दायरा और विभाग को अब तक मिले दस्तावेजों के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कंपनी के खिलाफ कर चोरी का आरोप प्रमाणित होने का निष्कर्ष निकालना फिलहाल उचित नहीं होगा। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह क्षेत्र में भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। इन इलाकों से संबंधित कारोबारियों के वित्तीय दस्तावेज और व्यावसायिक गतिविधियों की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group