‘बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड…’, अभिनेत्री के पोस्ट से मची हलचल, नवाजुद्दीन पर उठाए सवाल?
दीया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका सोशल मीडिया पोस्ट। उन्होंने इस पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा है, जिस पर हलचल मच गई है। जो लिखा गया है, वह बहुत स्पष्ट नहीं है। मगर, इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम जोड़ दिया गया है। साथ ही व्यवहार संबंधी कमियां बताई हैं। यूजर्स कंफ्यूज हैं। कुछ दावा कर रहे हैं कि यह दीया का कोई पीआर स्टंट है। जानिए उन्होंने क्या लिखा है?
बोलीं- ‘साथ काम करना बुरा सपना’
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल, अभिनेत्री ने पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया है। साथ ही व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। दीया मिर्जा ने लिखा है, ‘साथ काम करना बुरा सपना है। न बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है।