छत्तीसगढ़ की साय सरकार (विष्णुदेव साय-Vishnudeo Sai) ने किसानों के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। CG Krishak Unnati Yojana के तहत अब किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता मिलेगी। इसके तहत किसानों को 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा धान के बदले दूसरी फसल लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपए और दलहन-तिलहन समेत अन्य फसलों की खेती करने पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी।
सरकार ( Vishnudeo Sai) के फैसले के मुताबिक, अब किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचने (CG Krishak Unnati Yojana) की शर्त पूरी नहीं करने पर भी आदान सहायता से वंचित नहीं होना पड़ेगा। कम मात्रा में धान बेचने पर भी उन्हें 13,839 रुपए प्रति एकड़ की पूरी सहायता मिलेगी। इससे कम धान बेचने वाले किसानों को भी आर्थिक मदद मिल सकेगी।
दूसरी फसलों की खेती पर भी मिलेगी मदद
सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए भी सहायता का प्रावधान (CG Krishak Unnati Yojana) किया है। धान की जगह दूसरी फसल लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे। वहीं दलहन, तिलहन और अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता मिलेगी।
8 साल बाद बढ़ा गन्ने का खरीदी रेट
किसानों के लिए एक और बड़ा फैसला गन्ने की खरीदी दर (CG Krishak Unnati Yojana) को लेकर लिया गया है। आठ साल बाद गन्ने का रेट बढ़ाया गया है। अब किसानों को गन्ने के लिए 355 रुपए की जगह 425 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।
15 दिसंबर से शुरू से मोटे अनाज की खरीदी
इसके साथ ही प्रदेश में 15 दिसंबर से मोटे अनाज की खरीदी भी शुरू की जाएगी। सरकार के इन फैसलों से धान उत्पादक किसानों के साथ दूसरी फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हुआ है।