सीएम थलापति विजय का पीए बताकर की ठगी, 6 गुना मुनाफे का झांसा देकर 87 हजार की लूट

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 17 Nov 2026 05:46 PM
सीएम थलापति विजय का पीए बताकर की ठगी, 6 गुना मुनाफे का झांसा देकर 87 हजार की लूट
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित बसंतपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. ठग ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) का पीए बताकर एक व्यक्ति से 87 हजार रुपए ठग लिए. मामले की जानकारी सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने दी है.

प्रार्थी पवन कुमार टंडन निवासी भरेगांव, थाना बसंतपुर, चौकी सुरगी अंतर्गत आता है. उनके द्वारा बसंतपुर थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया है. उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया, जिसने अपने आप को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का पीए बताया.

पीए बताकर ठग ने प्रार्थी को झांसे में लिया कि यदि आप अकाउंट में पैसे डालेंगे तो आपको मिनिमम 6 गुना रकम का फायदा मिलेगा. ठग के झांसे में आकर प्रार्थी पवन कुमार टंडन ने उसके अकाउंट में लगभग 87 हजार रुपए जमा कर दिए.

पैसे जमा करने के तुरंत पश्चात ठग ने अपना व्हाट्सएप नंबर डिलीट कर दिया. इसके बाद प्रार्थी को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है. उसने बसंतपुर थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
प्रार्थी पवन कुमार टंडन की रिपोर्ट पर प्रकरण में अज्ञात आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group