सावधान! व्हाट्सअप पर आ रहा है PM का फर्जी ₹8,000 बोनस वाला मैसेज, क्लिक करते ही एकाउंट खाली? सावधानी बरतें, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 08 Nov 2026 06:49 PM
सावधान! व्हाट्सअप पर आ रहा है PM का फर्जी ₹8,000 बोनस वाला मैसेज, क्लिक करते ही एकाउंट खाली? सावधानी बरतें, देखिए वीडियो
ऑडियो सुनें

सावधान! क्या आपको भी कभी ₹8,000 बोनस वाला मैसेज व्हाट्सअप पर मिला है? यदि हां तो सावधान रहे वरना पूरा एकाउंट खाली हो सकता है।

दीपावली खुशियों, रोशनी और उत्साह का त्योहार है, लेकिन इस दौरान आपकी थोड़ी सी लापरवाही अपराधियों को वारदात का मौका दे सकती है।

अगर आपके मोबाइल पर आया ₹8,000 दिवाली बोनस का मैसेज तो आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है!

इसलिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें, घर को लंबे समय तक खाली छोड़ते समय सावधानी बरतें, सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दिवाली के नाम पर साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

इन 7 खतरनाक स्कैम से बचकर रहें:

₹8,000 दिवाली बोनस का FAKE मैसेज
नकली APK फाइल डाउनलोड
QR Code स्कैन करके ठगी
Fake Loan Apps
नकली बैंक KYC अपडेट
फर्जी गिफ्ट और शॉपिंग ऑफर
WhatsApp और SMS Phishing Links

एक छोटी सी गलती और आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है!

त्योहार के समय बाजारों में भीड़, घरों में नकदी और आभूषणों की मौजूदगी तथा परिवारों का बाहर जाना चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं का कारण बन सकता है। वहीं, साइबर ठग फर्जी ऑफर, ऑनलाइन शॉपिंग, गिफ्ट वाउचर और डिजिटल भुगतान के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं।

इसके अलावा मिलावटी मिठाइयों, अवैध पटाखों, जुआ-सट्टेबाजी, महिलाओं से छेड़छाड़ और नशे में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इस वीडियो में जानिए इन स्कैम की पहचान कैसे करें और खुद को साइबर ठगी से कैसे बचाएं।

वीडियो देखे

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group