देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए..
देश की धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक देखने को मिलेगी, जहां पांच दिनों तक देश-विदेश की संस्कृतियों और भारतीय परंपराओं का अनूठा संगम नजर आएगा।
CEC ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप: केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश
केरल में 20 साल पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के 17 करोड़ के बिल पास करने के बदले कथित तौर पर घूस मांगने के मामले में विजिलेंस जांच शुरू हो गई है; पूर्व ठेकेदार का दावा है कि भुगतान रुकने के चलते मलेशियाई कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली थी.
अग्निपथ योजना को लेकर खबर है कि अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा.
उधर, चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. छह राज्यों में करीब 1,640 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान के बीच लगभग 1.56 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं.
वहीं, अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी करारी हार के करीब पहुंच गई है.
ट्रंप कमजोर पड़े तो ईरान ने बदली चाल, भारत समेत 4 देशों के लिए खोला होर्मुज का रास्ता
ईरान ने अमेरिका चुनाव नतीजों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को गुजरने की छूट दी है.
भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, 5 सांसद चुने गए, अरुणा मिलर भी जीतीं
US Midterm Elections 2026:अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में भारतीय मूल के नेताओं ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. पांच भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं, जबकि अरुणा मिलर मेरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी रहेंगी. इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, पूर्व शिक्षक और बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके नेता भी शामिल हैं.
Chhattisgarh :
सौरभ चंद्राकर के बाद अब ‘हवाला किंग’ रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, वानुअतु का पासपोर्ट भी नहीं आया काम, CG के नेताओं-अफसरों की बढ़ेगी धड़कनें
आत्मसमर्पित नक्सलियों का कलेक्टर को पत्र, कहा- सरकारी नौकरी और इनाम के पैसे अब तक नहीं मिले
UAPA मामले में 3 माओवादी दोषी करार, NIA कोर्ट ने सुनाई 10-10 साल की सजा, 3,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया
छत्तीसगढ़ में हड़ताल के बीच 5 पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई