फ्यूचर सुपरकार? Mercedes Vision One-Eleven हुई डेब्यू, जानें कितनी खास है ये कॉन्सेप्ट कार Watch Video

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 02 Nov 2026 04:42 PM
फ्यूचर सुपरकार? Mercedes Vision One-Eleven हुई डेब्यू, जानें कितनी खास है ये कॉन्सेप्ट कार Watch Video
ऑडियो सुनें

Mercedes-Benz हमेशा से फ्यूचरस्टिक विजन के लिए जानी जाती है। Mercedes Vision One-Eleven को कंपनी ने अनविल किया है , ये कॉन्सेप्ट कार है, जिसको मर्सिडीज आने वाले समय में हकीकत में बदलने को तैयार है। ये कॉन्सेप्ट कब लॉन्च होगी कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है।

कैलिफोर्निया में तैयार हुई ये फ्यूचर कार
मर्सिडीज-बेंज विजन वन-इलेवन कॉन्सेप्ट को कैलिफोर्निया के कार्ल्सबैड में कंपनी के इंटरनेशनल डिजाइन सेंटर में डिजाइन और डेवलप किया गया है। यह मर्सिडीज C111 की तरह दिखाई दे रहा है, जिसे 1970 के दशक में तैयार किया गया था, जहां उस गाड़ी की सिर्फ 15 यूनिट तैयार की गई थी। अब कंपनी फिर आने वाली फ्यूचर को देखते हुए पहले से ही कॉन्सेप्ट मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है।

कब तक होगी लॉन्च?
इस कॉन्सेप्ट कार के लुक और डिजाइन को देखते हुए मर्सिडीज लवर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ये वो कॉन्सेप्ट मॉडल है, जो ऑटो सेक्टर का फ्यूचर बताता है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन कब शुरू करेगी, इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

कॉन्सेप्ट कार किसे कहते हैं
कॉन्सेप्ट गाड़ियां एक प्रपोजल के तौर पर होती हैं, जहां कंपनियां अपने ग्राहकों को यह बताना चाहती हैं कि वह भविष्य में ऐसा कुछ करने के बारे में विचार कर रही हैं। कुल मिलाकर आप इसे एक डेमो की तरीके से देख सकते हैं। हालांकि, जब कॉन्सेप्ट गाड़ियां असल में सड़कों पर उतरती हैं तो उसमें बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं, क्योंकि कॉन्सेप्ट गाड़ी को जब डिजाइन किया जाता है तो उसे बहुत ही ज्यादा लग्जरी और प्रीमियम लुक वाला बनाया जाता है, ताकि लोगों की दिलचस्पी कुछ प्रोडक्ट के प्रति बनी रहे।

See Video

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group