USElection2026 अमेरिकी चुनाव में फिर बजा भारत का डंका, भारतीय मूल की महिला पिया डांडिया बनी सांसद, अब तक चार भारतीयों ने चुनाव जीता

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 05 Nov 2026 09:52 AM
USElection2026 अमेरिकी चुनाव में फिर बजा भारत का डंका, भारतीय मूल की महिला पिया डांडिया बनी सांसद, अब तक चार भारतीयों ने चुनाव जीता
ऑडियो सुनें

अमेरिकी संसद में एक और भारतीय मूल की महिला की एंट्री हुई है। पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल सीट से चुनाव जीता है।

उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और कारोबारी केसी अस्कर को हराया। 39 साल की डेमोक्रेट पिया से पहले प्रमिला जयपाल यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

पिया ने “हाउस ऑफ रिप्रेजेंट मेंबर” के रूप में जीत हासिल की। पिया पहले हाई स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। उन्हें चुनाव में 51.9% वोट मिले।

डिसीजन डेस्क एचक्यू’ और ‘सीबीएस न्यूज’ ने उनकी जीत की पुष्टि की है। एनबीसी न्यूज के मुताबिक, मतगणना के दौरान डांडिया को 51.9 प्रतिशत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 48.1 प्रतिशत वोट मिले। पूर्व स्कूल प्रिंसिपल रहीं डांडिया ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षिका के रूप में की थी। उन्होंने दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में भी बच्चों को पढ़ाया है। उनकी जीत को दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पिया डांडिया जो अमेरिकी सांसद बन गई है, के परिवार का जुड़ाव जयपुर से है।1980 में यह परिवार अमेरिका चला गया था।

Piya Dandiya जब भी समय मिलता है जयपुर घूमने आती है। आज भी उनका घर जयपुर में है। पिया का पूरा परिवार डॉक्टर है और डॉक्टर की बेहतरीन पढ़ाई के लिए उनके परिवार अमेरिका चला गया था .

आज उनका परिवार अमेरिका की राजनीति में सक्रिय हो गया। पिया ने “हाउस ऑफ रिप्रेजेंट मेंबर” के रूप में जीत हासिल की।

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का कैसा रहा प्रदर्शन?

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में भारतीय मूल के कई कैंडिडेट्स मैदान में थे। विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि पिया डांडिया, सुहास सुब्रमण्यम, अरुणा मिलर और रो खन्ना समेत कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group