Nepal आपस में टकराये दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की दर्दनाक मौत, देखिए खौफनाक वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 03 Nov 2026 06:24 PM
Nepal आपस में टकराये दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की दर्दनाक मौत, देखिए खौफनाक वीडियो
ऑडियो सुनें

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। सोलुखुम्बु जिले के फेरेचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इसमें एक भारतीय की मौत की खबर है।

सोलुखुम्बु जिला पुलिस के प्रभारी नवीन राजा बुधाथोकी ने बताया कि हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौके पर मौत हुई है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

दोनों हेलिकॉप्टर में हादसे के समय कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर टकराए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा सोलुखुम्बु जिले की खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका-4 स्थित फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। टक्कर में फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर शामिल थे। फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर की कमान कैप्टन रवींद्र प्रजापति के पास थी। फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। वहीं, एयर डायनेस्टी के पायलट रवींद्र प्रजापति घायल हो गए। घायल पायलट को प्रभु हेलिकॉप्टर की मदद से लुक्ला ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दोनों हेलिकॉप्टर बर्फ से ढके इलाके में बने हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह टक्कर हुई। फिलहाल हादसे की वजह साफ़ नहीं हो पाई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि, नेपाल में पर्यटकों, पर्वतारोहियों और जरूरी सामान को पहुंचाने के लिए छोटे हेलिकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इमरजेंसी में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भी इनकी मदद ली जाती है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group