छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक : शिवनारायण पांडेय बने उपाध्यक्ष, बस्तर के सहकारिता क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 03 Nov 2026 05:23 PM
छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक : शिवनारायण पांडेय बने उपाध्यक्ष, बस्तर के सहकारिता क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ की राजनीति और सहकारिता के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक), रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए गठित समिति में उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है।

सहकारिता विभाग के पंजीयक द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक केदारनाथ गुप्ता समिति के अध्यक्ष और शिवनारायण पांडेय उपाध्यक्ष होंगे।

शिवनारायण पांडेय 1980 के दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। बस्तर में जब भाजपा की राजनीतिक जमीन तैयार हो रही थी, उस दौर में उन्होंने बलिराम कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले पांडेय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में छह वर्षों तक सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group