त्रिपुरा में बीएसएफ जवान की पिटाई मामले में 24 घंटे के अंदर बड़ा एक्शन लेते हुए आठ आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।
घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्मादी भीड़ ने बीएसएफ जवान पर जानलेवा हमला किया था। त्रिपुरा के सेपाहिजाल में यह घटना घटी थी।
आरोप है कि मोहम्मद हफीजुर्रहमान ने मजहबी भीड़ के साथ सरकारी वाहन पर हमला कर BSF जवान को लाठी डंडों से पीटा था और सरकारी हथियार भी छीन लिया था। इसमें सात अन्य लोग भी शामिल हो गए थे।
सभी 8 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। त्रिपुरा के बॉक्सानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF जवानों पर हमला रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
BSF के एक जवान ने तस्करी के आरोप में हफजुर रहमान नामक स्थानीय निवासी को हिरासत में लिया था, जिसके विरोध में तस्करों की भीड़ ने असिस्टेंट कमांडेंट सहित तीन जवानों को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया और हथियार भी छीन लिया तथा वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।
राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।