Today’sTopNews : उत्तराखंड में पुल से गिरी बस, छह की मौत, 20 को निकाला, फटाफट जानिए देश विदेश प्रदेश की खास खबरें.

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 17 Nov 2026 08:30 AM
Today’sTopNews : उत्तराखंड में पुल से गिरी बस, छह की मौत, 20 को निकाला, फटाफट जानिए देश विदेश प्रदेश की खास खबरें.
ऑडियो सुनें

सुप्रभातम. नमस्ते. फटाफट जानिए देश विदेश प्रदेश की खास खबरें.

पुल से गिरी बस, छह की मौत, 20 को निकाला; बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड में आज सुबह भीषण बस हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास करीब 30-35 यात्रियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी।

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के 48 सवाल, राहुल गांधी की मांग- ज्ञानेश कुमार से पूछने दें
SIR विवाद पर INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल पेश किए. ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों से फैसलों, वोटर डेटा, ECINET, Form-6 और बंगाल में अपीलों पर जवाब मांगा.

विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोपः सख्त हुआ जनजाति आयोग, तीन अधिकारियों को जारी किया नोटिस
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विधायक भूषण बाड़ा दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई की है. मुख्य सचिव, डीसी और एसएसपी को 7 दिनों में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है.

चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग की चुनौती, नेवी चीफ बोले- समुद्र से साइबरस्पेस तक भारत तैयार
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा है कि भारतीय नौसेना चीन और पाकिस्तान से पैदा होने वाली समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों में इस्तेमाल होने वाले 85% से अधिक सैन्य उपकरण चीन में बने हैं. कुछ उपकरण तुर्की के भी हैं, लेकिन ज्यादातर चीन से आते हैं. भारतीय नौसेना को पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं की पूरी जानकारी है और वह उन पर लगातार नजर रख रही है

Cyclone Akvan: अर्नब-मुरासु के बाद अब तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल;
चक्रवात अकवान 19 नवंबर की रात आंध्र तट से टकरा सकता है. IMD के अलर्ट के अनुसार, तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है. जानिए इसका नाम किसने रखा और इसकी स्पीड क्या रहने वाली है.

जम्मू कश्मीरः कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया, टॉप लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट समेत दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था

आजम खान को फिर जाना पड़ा जेल, 4 दिन की ED कस्टडी के बाद कोर्ट ने डासना जेल भेजा
जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से छूटते ही आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 26 नवंबर को अगली सुनवाई तय है.

Chhattisgarh

ऑनलाइन उपस्थिति : शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन! रायपुर समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका

CG Driver Strike: छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों का प्रदेशव्यापी ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन स्थगित, परिवहन आयुक्त के सामने रखीं मांगें

CG RI Strike: पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों भी हड़ताल की राह पर, 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

CG RI Exam Paper Leak: पटवारी से RI बनने की परीक्षा का पेपर लीक करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन की पुलिस रिमांड

राष्ट्रपति से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार, जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कारीगरी को मिली नई पहचान

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group