मॉर्गन स्टेनली की नई रिपोर्ट का अनुमान है कि सामान्य हालात रहे तो भारतीय शेयर बाजार रॉकेट बना रहेगा। अगले साल सेंसेक्स 95000 क्रॉस कर सकता है। हालात सामान्य से बेहतर रहे तो 1लाख 5हजार के पार जा सकता है।
शेयर बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी के बाद हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, जबकि गिरावट के बाद सोना-चांदी भी संभले। मार्केट एक्सपर्ट शंभू भद्र से जानिए अगले हफ्ते बाजार, गोल्ड और सिल्वर को लेकर निवेशकों की रणनीति क्या होनी चाहिए।
अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स ने शेयर बाजार में अपनी निवेश रणनीति बदली है। फंड मैनेजरों ने ITC, HDFC Bank और Reliance जैसे बड़े शेयरों में जमकर खरीदारी की, जबकि Suzlon Energy और YES Bank में हिस्सेदारी घटाई। जानिए किन शेयरों पर लगा सबसे बड़ा दांव और कहां हुई बिकवाली।
बाजार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। निफ्टी 96 अंक चढ़कर 25,387 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी बैंक 697 अंक चढ़कर 62,273 पर बंद हुआ।
निफ्टी बैंक रिकॉर्ड स्तर पर बंद रहा, जबकि पहली बार निफ्टी बैंक 62200 के ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर 82,532 पर बंद हुआ।
आज घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र में तेजी रही। सेंसेक्स 427 अंक यानी 0.52% की बढ़त के साथ 82,532 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 96 अंक यानी 0.38% चढ़कर 25,387 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विस्तृत बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला; निफ्टी मिडकैप सूचकांक में 0.25% की तेजी आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक में 0.2% की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक 2.1%, रिलायंस 2% और एसबीआई तथा टीसीएस 1.7% ऊपर पहुंच गए। इसके विपरीत, एचसीएल टेक में लगभग 2%, पावरग्रिड में 1.5% और टेक महिंद्रा में 1.4% की गिरावट आई।