VIDEO पीएम मोदी ने तिरंगे को जमीन से उठाकर जेब में डाला तो ट्रम्प बोले- सेव इट, मोदी बोले- यह सम्मानीय है

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 17 Nov 2026 07:08 PM
VIDEO पीएम मोदी ने तिरंगे को जमीन से उठाकर जेब में डाला तो ट्रम्प बोले- सेव इट, मोदी बोले- यह सम्मानीय है
ऑडियो सुनें

फिली​पींस में चल रहे आसियान समिट में आज दो बड़ी बातें हुई। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को TOUGH MAN यानि सख्त इंसान बताया वहीं दूसरी ओर अपने भाषण में ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान नेता बताया और कहा कि दुनियाभर में उनका बहुत सम्मान है.

ट्रम्प ने यह टिप्पणी एक फोटो सेशन के दौरान की। दरअसल जब ट्रंप ने पीएम मोदी को “बहुत सख्त इंसान” कहा, तो उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं आया, वे मुस्कुराए तक नहीं।

यह वीडियो वायरल जरूर हुआ लेकिन इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के तिरंगा झण्डा को सम्मान देते हुए उन्हें अपमानित होने से बचा लिया।

दरअसल जब चारों देश के नेता फोटो सेशन के लिए पहुंचे तो वहां पर देश का झण्डा लगा हुआ था साथ ही खड़े होने के स्थान पर यानि पैर के नीचे मार्कर लगाया गया था. मोदी ने तीनों नेताओं के साथ जैसे ही प्रवेश किया, सबसे पहले झुककर वह मार्कर उठाया जिसमें तिरंगा झण्डे का निशान था।

पीएम मोदी ने झुककर उसे उठाया तो तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष अचंभित हो गए। मोदी ने कागज को अपनी जेब में डालते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मानीय है। इस पर ट्रम्प ने मोदी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सेव इट . हालांकि बाकी तीनों राष्ट्राध्यक्षों ने ऐसा कुछ नही किया।

यह दृश्य दिखलाता है कि पीएम मोदी कितने सतर्क रहते हैं। उन्होंने तिरंगा को अपमानित होने से बचा लिया।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group