VIDEO ASP से लेकर SDOP समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, प्रेमी जोड़े को दी थी अवैध गांजा में फंसाने की धमकी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 07:37 PM
VIDEO ASP से लेकर SDOP समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, प्रेमी जोड़े को दी थी अवैध गांजा में फंसाने की धमकी
ऑडियो सुनें

होटल में बालिग कपल को ‘बैग में गांजा रखकर फंसा देने’ की धमकी देने का CCTV वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद सरकार ने कड़ी कार्यवाही की है.

मध्य प्रदेश के सिवनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पूरे पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

एक होटल में ठहरे बालिग कपल को कथित तौर पर पुलिसकर्मी धमकी देते सुनाई दे रहे हैं और धमकी भी ऐसी कि सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। पुलिस अधिकारी ने जोड़े से कहा कि हमारा कहना मानो नहीं तो तुम्हारे बैग में गांजा रख देंगे।

होटल के CCTV में कैद इस कथित बातचीत का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा और फिर ऐसा एक्शन हुआ कि ASP से लेकर SDOP तक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कथित तौर पर होटल कर्मचारियों से एक व्यक्ति के बैग में गांजा रखने और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में अधिकारी कथित तौर पर कहते हैं, “इसके बैग में थोड़ा गांजा रख दो।”** साथ ही, होटल परिसर में नशीला पदार्थ रखकर व्यक्ति को ड्रग्स के मामले में फंसाने की योजना पर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कोतवाली थाना प्रभारी को सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेकिन सवाल है कि होटल में सिर्फ कपल को धमकाया गया या इस पूरे मामले के पीछे वसूली का भी खेल था? लेकिन जब कपल ने आनाकानी की तो गांजे के केस में फंसाने की धमकी दी. पुलिस अधिकारी ने सिपाही को गांजा की पुड़िया लाने को कहा.!

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group