मध्य प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग इस बार गांधी सागर डैम के बैकवाटर में बने एक रिसॉर्ट में हो रही है। यह रिसॉर्ट मंदसौर जिले में पड़ता है। 18 नवंबर को होने वाली कैबिनेटी मीटिंग में सीएम मोहन यादव उद्योग अधारित कई पॉलिसियों को मंजूरी दे सकती हैं। इस बार की डेस्टिनेशन कैबिनेट की खास बात यह है कि सीएम क्रूज से मीटिंग स्थल तक पहुचेंगे।
डेस्टिनेशन कैबिनेट है यह
दरअसल, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश में डेस्टिनेशन कैबिनेट की शुरुआत की है। डेस्टिनेशन कैबिनेट की मीटिंग मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली जगहों पर होती है। कैबिनेट मीटिंग का आयोजन उन जगहों पर करके सरकार उन प्रमुख स्थलों का विकास करती है। साथ ही प्रदेश और देश को उस जगह से अवगत करवाती है। इस बार डेस्टिनेशन कैबिनेट के लिए मंदसौर के गांधी सागर डैम को चुना गया है।
गांधी सागर डैम के बैक वाटर के करीब हो रही मीटिंग
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में चंबल नदी पर गांधी सागर डैम बना हुआ है। यह एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित डैम है। यहां बिजली उत्पादन भी होता है। साथ ही इसके आसपास में गांधी सागर अभ्यारण भी है। गांधी सागर डैम के बैक वाटर के पास टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टेंट सिटी बसाया गया है, जहां अत्याधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। इसी रिसॉर्ट में मोहन कैबिनेट की मीटिंग 18 नवंबर को होगी।
क्रूज से पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव
18 नवंबर को होने वाली कैबिनेट मीटिंग कई वजहों से खास होने वाली है। सीएम मोहन यादव के लिए हैलीपैड हींगलाज रिसॉर्ट में बना है। यहां गांधी सागर डैम से करीब तीन-चार किमी की दूरी पर स्थित है। सीएम यहां से क्रूज के जरिए गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट कर पहुंचेंगे। इसे लेकर यहां अभी से एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। साथ ही तैयारी शुरू हो गई।
पहली बार कैबिनेट मीटिंग में क्रूज से आएंगे
सरकार गठन के बाद सीएम मोहन यादव पहली बार किसी कैबिनेट की मीटिंग के लिए क्रूज से पहुंचेंगे। डैम के बैक वाटर के हिस्से में अलग-अलग जगहों पर बोटिंग भी होती है। बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक यहां बोटिंग का आनंद लेते हैं। ऐसे में सीएम भी करीब डेढ़ किमी का सफर बोट से करेंगे।