दिलजीत दोसांझ ने जताया विरोध, ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, महाकाल की धरती है, यहां आने से कोई नहीं रोक सकता

दिलजीत ने दावा किया कि उन्हें इंदौर में परफॉर्म करने से रोकने की कोशिशें हुईं, पर उन्होंने फैंस से किया वादा निभाया और 'बिना डर के' शहर पहुंचे।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 09:08 AM
दिलजीत दोसांझ ने जताया विरोध, ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, महाकाल की धरती है, यहां आने से कोई नहीं रोक सकता
ऑडियो सुनें

दिलजीत दोसांझ ने जताया विरोध: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा टूर’ को लेकर चर्चा में हैं। इंदौर में उनका कॉन्सर्ट हुआ, जहां उन्होंने दावा किया कि उन्हें शहर में परफॉर्म करने से रोकने की कोशिशें की गईं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह फैंस से किया वादा निभाने बिना किसी डर के इंदौर पहुंचे।

‘जय श्री महाकाल’ के नारे से शुरुआत
दिलजीत ने कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से ‘जय श्री महाकाल’ का नारा लगवाकर की। इसके बाद मंच से उन्होंने कहा, ‘ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।’ उन्होंने इसी दौरान राहत इंदौरी का एक मशहूर शेर भी सुनाया, जिसका भाव यह है कि इस देश की मिट्टी में सभी का खून शामिल है और यह किसी एक की जागीर नहीं है।

‘महाकाल की धरती है, हमें कोई नहीं रोक सकता’
दर्शकों से दिलजीत ने कहा कि यह महाकाल की धरती है और यहां आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वह पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डर रहे, और फैंस की ताकत ही उन्हें यहां तक लाई है। उन्होंने यह भी कहा कि रोकने की कई कोशिशों के बावजूद वह आए, क्योंकि एक बार किसी से आने की बात कह देने के बाद वह पीछे नहीं हटते।

किन गानों पर लगी थी पाबंदी?
खबर के मुताबिक कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत पर कई पाबंदियां लगाई गई थीं। इनमें चार गानों, ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठीके’, ‘जीब विचो फीम लब्बिया’ और ‘जट उत्थे फायर करदा जिथे पाबंदी हथियारा दी’ को गाने से मना किया गया था। बताया गया कि ऐसे गानों का बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news