VIDEO शादी में घुड़दौड़ : विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में घुड़सवारी स्पर्धा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 25 Nov 2026 09:44 PM
VIDEO शादी में घुड़दौड़ : विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में घुड़सवारी स्पर्धा
ऑडियो सुनें

देश में घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर सियासी चेहरों की मौजूदगी चर्चा में है। राजा भैया और अनंत सिंह के बाद अब बृजभूषण शरण सिंह भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। खास बात यह है कि प्रतियोगिता जीतने वाले को इनाम में थार दी गई।

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज 25 नवंबर को हो रही है। पटना के लदमा गांव में इस शादी के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। करीब 4 से 5 लाख मेहमानों के आने का अनुमान है। 150 से ज्यादा पकवान, लाखों मिठाइयां, भव्य पंडाल, वीआईपी मेहमानों के लिए हेलीपैड और घुड़दौड़ में महिंद्रा थार का इनाम इस शादी को चर्चा में ला रहा है।

बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी सिंह की शादी के मौके पर घुड़दौड़ कराई. चुनावी रैली जैसी भीड़ ने सबको चौंका दिया. लोग बिजली के टावर पर भी चढ़ गए. सड़कों पर जाम लग गया. हालांकि बिहार के मोकामा में घुड़दौड़ को रोकने की खबर है। भीड़ बेक़ाबू होने की वजह से घुड़दौड़ रोक दी गई है।

देश में भौकाल तो बाहुबलियों का ही है! पैसे की कमी नहीं, राजा भैया से लेकर अनंत सिंह तक, अब बृजभूषण शरण सिंह भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। खास बात यह है कि घुड़दौड़ में जो जीतेगा, उसे इनाम में मिलेगी थार! कल हो सकता है घुड़दौड़ का फ़ाइनल राउंड। जीतने वाले को मिलेगी थार गाड़ी-

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group