VIDEO क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी ठोंकी, 53 गेंदों में ठोक दिए 204 रन,

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 24 Nov 2026 05:48 PM
VIDEO क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी ठोंकी, 53 गेंदों में ठोक दिए 204 रन,
ऑडियो सुनें

उम्र महज 15 साल, लेकिन बल्ले से ऐसा तूफान कि क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भूचाल आ गया! भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आज UAE के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि हर कोई दंग रह गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (24 नवंबर) को दोहा में आयोजित राइजिंग स्टार्स एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ महज 52 गेंद में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026 में UAE के खिलाफ भारत-A की ओर से खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में 200 रन पूरे किए और 53 गेंद पर 204 बना कर आउट हुए। उनकी इस तूफानी पारी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

दोहा में ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में भारत-A की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए। इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 7 चौके और 27 छक्के लगाए। स्ट्राइक रेट 384.91 रहा।

और सुनिए, इस एक पारी में कितने बड़े रिकॉर्ड टूट गए! 28 गेंदों में शतक – लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक। 40 गेंदों में 150 रन – नया विश्व रिकॉर्ड। 52 गेंदों में दोहरा शतक – लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक। एक पारी में 28 छक्के – लिस्ट-A क्रिकेट में नया रिकॉर्ड।

भारत-A ने 250 रनों का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और UAE को 7 विकेट से हरा दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने बता दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। अभी तो इस खिलाड़ी का सफर शुरू हुआ है, आगे न जाने कितने रिकॉर्ड टूटेंगे!

See Video

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group