खर्चा पानी : अक्टूबर की गिरावट से नवंबर की ‘बादशाहत’ तक, भारतीय रुपया बना एशिया की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली करेंसी, शेयर बाजार पर माहभर का​ विश्लेषण

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 25 Nov 2026 09:19 PM
खर्चा पानी : अक्टूबर की गिरावट से नवंबर की ‘बादशाहत’ तक, भारतीय रुपया बना एशिया की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली करेंसी, शेयर बाजार पर माहभर का​ विश्लेषण
ऑडियो सुनें

आज शेयर बाजार में FII-DII दोनों की खरीदारी हुई। आज कैश मार्केट में FIIs ने ₹4,479 करोड़ और DIIs ने ₹4,018.72 करोड़ के शेयर खरीदे. सेंसेक्स 1502 अंक चढ़ा, निफ्टी 25800 पार हो गया जबकि बैंक और फार्मा शेयर दो फीसदी तक चढ़े हैं।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1502 अंक से अधिक उछलकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,800 का अहम स्तर पार कर लिया। इस उछाल से बाजार ने सोमवार को हुई गिरावट की भरपाई कर ली है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 66 पैसे मजबूत होकर 92.19 (प्रोविजनल) के आठ महीने के हाई पर बंद हुआ।

प्राइमरी मार्केट के निवेशकों के लिए जल्द ही एक बड़ा मौका खुलने वाला है। इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस, मेंटेनेंस और मेटल फैब्रिकेशन से जुड़ी Monomark Engineering ₹175.5 करोड़ का आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी यह पूरा पैसा फ्रेश इश्यू के जरिए जुटा रही है। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹60–65 प्रति शेयर तय किया है।

बाजार में यह तेजी विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी के कारण आई है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया। हालांकि, अमेरिकी शुल्क को लेकर नई चिंताएं भी बनी हुई हैं। इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा कायम रहा। बैंक और फार्मा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के सूचकांकों में 2 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई। रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत की। यह 12 मार्च के बाद डॉलर के मुकाबले अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा।

यह रिपोर्ट उन तथाकथित ‘आर्थिक पंडितों’ और सोशल मीडिया के स्वघोषित अर्थशास्त्रियों के चेहरे पर एक करारा तमाचा है, जो रुपये में मामूली गिरावट आते ही देश की अर्थव्यवस्था को ‘आईसीयू’ में बताने लगते हैं और सरकार को कोसने की होड़ में लग जाते हैं! जो विदेशी निवेशक और वॉल स्ट्रीट के फंड मैनेजर साल के शुरुआती महीनों में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (#AITrade) की चकाचौंध में फंसकर भारत से पैसा निकाल रहे थे, अब जब उस एआई बुलबुले की हवा निकलने लगी है, तो वही निवेशक अपनी पूंजी बचाने के लिए भारतीय शेयर बाजार और रुपये की शरण में दौड़ पड़े हैं। यह साबित करता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव किसी काल्पनिक ‘टेक-हाइप’ पर नहीं, बल्कि ठोस घरेलू खपत, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और आरबीआई की परिपक्व मौद्रिक नीतियों पर टिकी है।

वैश्विक मुद्रा बाजार और पूंजी प्रवाह के हालिया आंकड़ों की गहराई में जाएं, तो भारतीय रुपये की इस जबरदस्त मजबूती के पीछे दो बड़े कारण काम कर रहे हैं।

पहला, भारतीय शेयर बाजार (MSCI India) में अक्टूबर के निचले स्तर से आई 11% से अधिक की तेजी, जिसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) फिर से भारतीय इक्विटी और डेट मार्केट में बड़े पैमाने पर डॉलर झोंक रहे हैं।

दूसरा, ट्रम्प प्रशासन की नई टैरिफ धमकियों और अमेरिकी टेक शेयरों (जैसे Nasdaq) में आई भारी गिरावट के बाद वैश्विक फंड्स भारत को ‘AI ट्रेड के खिलाफ सबसे सुरक्षित हेज’ (Hedge against the AI trade) मान रहे हैं। अक्टूबर में आरबीआई द्वारा उठाए गए सटीक कदमों ने सट्टेबाजों (Speculators) के मंसूबों पर पानी फेर दिया, और अब नवंबर में रुपया न केवल संभला है, बल्कि पूरे एशिया में नंबर-वन बनकर चमक रहा है।

 

 

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group