सेक्स रैकेट पकड़ाया, 6 युवतियां और 12 पुरुषों को पुलिस ने गिरफतार किया, धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 30 Sep 2026 04:57 PM
सेक्स रैकेट पकड़ाया, 6 युवतियां और 12 पुरुषों को पुलिस ने गिरफतार किया, धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
ऑडियो सुनें

धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई इलाके में देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से 6 युवतियों और 12 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला देह व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार श्यामतराई क्षेत्र में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्थान की निगरानी की और देर रात दबिश देने की योजना बनाई। कार्रवाई दो डीएसपी के नेतृत्व में की गई, जिसमें अर्जुनी थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम के अचानक मौके पर पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की और कुल 18 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इनमें 6 युवतियां और 12 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि मौके से क्या-क्या बरामद हुआ या पूछताछ के दौरान कौन से तथ्य सामने आए। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से कितनों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आधिकारिक बयान और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की अचानक दबिश और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने के कारण लोगों का ध्यान इस मामले की ओर गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group