आरोपी शोएब ढेबर फरार, पुलिस विभाग से लीक हुई सूचना, 25 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, पूर्व महापौर का भतीजा है ढेबर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 02 Oct 2026 03:13 PM
आरोपी शोएब ढेबर फरार, पुलिस विभाग से लीक हुई सूचना, 25 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, पूर्व महापौर का भतीजा है ढेबर

ऑडियो सुनें

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप झेल रहा आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में तेजी से जुटी हुई है. पुलिस विभाग से हुई सूचना लीक के बाद उसे फरार बताया जाता है. टीमें दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं.

कल रायपुर पुलिस ने उसकी पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार के पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल गया था. शोएब के फरार होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. खबर आ रही है कि, पुलिस ने अपने ही एक आरक्षक पर कार्रवाई की है.

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी पर विभाग द्वारा लाइन अटैच कर दिया गया है. पुलिस इस मामले को लेकर तेजी से कार्रवाई कर रही है. शिवम पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है. रायपुर पुलिस को अब शोएब के दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है.

By Navabharat News Group