दर्दनाक : बालोद में सड़क हादसा, पांच की मौत, डीजे वाहन सड़क किनारे खड़ा था, तेज रफ्तार ट्रक ने ठोक दिया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 25 Sep 2026 02:42 PM
दर्दनाक : बालोद में सड़क हादसा, पांच की मौत, डीजे वाहन सड़क किनारे खड़ा था, तेज रफ्तार ट्रक ने ठोक दिया

ऑडियो सुनें

बालोद जिले में आज नेशनल हाइवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक मरकाटोला घाट के पास डीजे से बंधी पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गई, जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि डीजे से भरी वाहन सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अन्य 5 युवकों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है.

​घटना की सूचना मिलते ही मौ​के पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। हादसा NH30 पर मरकाटोला घाट के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।सड़क पर वाहनें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित रहा. सूचना पर पुरुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

By Navabharat News Group