बड़ी खबर : एक करोड़ का गांजा जब्त, महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो मामलों में 212 किलो गांजा जब्त

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 24 Sep 2026 05:10 PM
बड़ी खबर : एक करोड़ का गांजा जब्त, महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो मामलों में 212 किलो गांजा जब्त

ऑडियो सुनें

गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 212 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपए बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार बसना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 132 किलो गांजा जब्त किया गया, जबकि कोमाखान पुलिस ने 80 किलो गांजा बरामद किया.दोनों मामलों में पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में थे. पुलिस ने दोनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है.

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO : उद्योगपति नवीन जिंदल चाइना के शंघाई पहुंचे, स्किल ओलंपिक्स में शामिल खिलाड़ियों से की मुलाकात, जारी किया वीडियो
  2. 2 चेतावनी : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम सीएम हिमंता को चेताया, हमारे पास भी कार्यकर्ता हैं? आप भी दूसरे प्रदेश जाते हैं, छत्तीसगढ़ आए मगर कुछ नही हुआ, देखिए वीडियो
  3. 3 सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, सीजेपी ने 48 घण्टे के अंदर मांगा इस्तीफा, महुआ मोइत्रा पहुंचीं थाने, लगाया आपराधिक आचरण का आरोप; एसआईआर को लेकर क्या विवाद?
  4. 4 बस्तर दशहरा 2026 : श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई डेरी गड़ाई की रस्म, हल्दी उत्सव के साथ बंधी मांगलिक छटा
By Navabharat News Group