दिल्ली हवाईअड्डे पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से अधिक में देरी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 23 Dec 2025 01:33 PM
दिल्ली हवाईअड्डे पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से अधिक में देरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 270 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिन के दौरान छह आगमन और चार प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई हैं। उड़ानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ के अनुसार, 270 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई और प्रस्थान उड़ानों का औसत विलंब समय 29 मिनट रहा।

दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक ‘दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड’ (डायल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लहवाईअड्डे पर दृश्यता में सुधार हो रहा है, हालांकि कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों के प्रस्थान में देरी हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital