माले में भीषण आग में आठ भारतीयों सहित 10 लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Nov 2022 02:52 PM
माले में भीषण आग में आठ भारतीयों सहित 10 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

माले: माले में एक ‘गैराज’ में आग लगने से आठ भारतीयों सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस इमारत की पहली मंजिल पर प्रवासी मजदूर रहते थे। भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार मंच ‘सनआॅनलाइन’ के अनुसार, आग देर रात करीब साढ़े 12 बजे मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी में लगी।

भारतीय उच्चायोग में कार्यरत कल्याण कार्यों के अधिकारी रामधीर ंिसह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जिनमें से आठ भारतीय नगारिक हैं। दो अन्य लोगों की नागरिकता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’ इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया था, ‘‘ माले में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर दुखी हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और उनमें कथित तौर पर भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।’’

‘गैराज’ भूतल पर था और प्रवासी मजदूर पहली मंजिल पर रहते थे। मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल आग एवं बचाव सेवा ने बताया कि इमारत से 28 लोगों को निकाला गया। सात लोग मृत मिले, जबकि गंभीर रूप से झुलस गए दो लोगों को इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। आग पर सुबह चार बजकर 34 मिनट पर काबू पाया गया। माले की आबादी 2,50,000 लाख है, जिसमें से आधे बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आए लोग हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav