असम पुलिस के 300 कर्मियों को शराब की लत की वजह से VRS दी जाएगी : हिमंत बिश्व शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Apr 2023 08:06 PM
असम पुलिस के 300 कर्मियों को शराब की लत की वजह से VRS दी जाएगी : हिमंत बिश्व शर्मा
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य पुलिस के करीब 300 अधिकारियों को ‘शराब की लत’ की वजह से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की पेशकश की जाएगी. शर्मा ने कहा कि इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है और इनके स्थान पर नयी र्भितयां की जायेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘करीब 300 अधिकारी और जवान शराब के आदी हैं और नशे की वजह से उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ है. सरकार के पास उनके लिए वीआरएस का प्रावधान है.’’ राज्य के गृहविभाग का कार्यभार भी संभाल रहे शर्मा ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस संबंध में पुराने नियम है लेकिन हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया था.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu