तमिलनाडु में संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंका गया 11 किलो समेत 32 किलो सोना बरामद

चेन्नई. तमिलनाडु में तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंके गए 11 किलोग्राम सहित कुल 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी.
विज्ञप्ति के मुताबिक करीब 20.20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था.

यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी थी, जिसके बाद 30 मई को भारतीय तट रक्षक बल और डीआरआई द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था.
विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय तट रक्षक बल द्वारा डीआरआई और सीमा शुल्क के साथ शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी.

तटरक्षक बल और डीआरआई द्वारा तैनात संयुक्त टीमों ने मन्नार की खाड़ी में, विशेष रूप से भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button