छत्तीसगढ़ में गोली कांड और देर रात तक चल रहे बार / होटल का मामला विधानसभा में गूंजा..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Feb 2024 03:29 PM
छत्तीसगढ़ में गोली कांड और देर रात तक चल रहे बार / होटल का मामला विधानसभा में गूंजा..
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में देर रात तक बार/ होटल खुले रहने, गोली चलने की घटनाएं और लड़के- लड़कियों के नाचने का मामला विधानसभा में गूंजा। प्रश्न काल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने यह मुद्दा उठाया।

जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नियमों का सख़्ती से पालन किया जाएगा। धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में 2021-22 और 2022-23 में ऑनलाइन शराब की बिक्री में की राशि में आ रहे अंतर को लेकर भी सवाल किया था । जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांच करने का ऐलान किया है।

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सवाल किया था कि 2021 से नवंबर 2023 तक मदिरा की कुल कितनी नई दुकान – बार और प्रीमियम दुकानें खोली गई। कितने फर्म और कौन-कौन से फर्मो को ऑनलाइन मदिरा विक्रय स्वीकृति / प्रदाय की गई। इससे कुल कितने राजस्व / आय की प्राप्ति हुई। उन्होंने इस बारे में वर्षवार और जिलेवार जानकारी मांगी थी। उन्होंने यह भी पूछा था कि 2021 से 2023 के बीच होटल/ बार को शराब बिक्री के लाइसेंस प्रदान करने के क्या नियम है।

कितने लाइसेंस जारी किए गए। इससे कितनी राजस्व आय की प्राप्ति हुई। कितने होटल / बार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया और कितनी शराब जब्ती की गई। उन्होंने इस अवधि में घर पहुंच सेवा से कितने राजस्व की प्राप्ति हुई इसकी भी वर्षवार – जिलेवार जानकारी मांगी थी।

उन्होंने पूछा था कि इस अवधि में कितने चखना सेंटर – आहाता खोले गए। 3 दिसंबर 2023 के बाद कितने चखना सेंटर – आहाता को हटाया गया और इनको कौन संचालित कर रहा था इसकी जानकारी उन्होंने जिलेवार मांगी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav