राष्ट्रपति मुर्मू ने नागरिकों को चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुडी पड़वा की बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 06:50 PM
राष्ट्रपति मुर्मू ने नागरिकों को चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुडी पड़वा की बधाई दी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पडवा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”

उन्होंने कहा कि ये वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत करने वाले अवसर हैं. उन्होंने कहा, ”हमारे देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये त्योहार शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के संदेश का प्रसार करते हैं. ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं. हम इन अवसरों पर प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं.” उन्होंने कहा, ”मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्­साह के साथ अपने राष्­ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें.”

By Yogesh Kumar Sahu