अगर लोग भाजपा को वोट देंगे तो मुझे जेल जाना होगा: अरविंद केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 07:55 PM
अगर लोग भाजपा को वोट देंगे तो मुझे जेल जाना होगा: अरविंद केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दी तो उन्हें जेल जाना होगा. केजरीवाल ने लोगों से विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया. ‘इंडिया’ गठजोड़ के तहत ‘आप’ और कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिल कर लड़ रही हैं.

चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मॉडल टाउन इलाके में रोड शो करते हुए केजरीवाल ने यह नारा भी दिया कि ‘जो करे केजरीवाल को प्यार वो करे मोदी को इनकार.” केजरीवाल ने कहा, ह्लमैं जेल से सीधे आपके बीच आया हूं. इन लोगों (भाजपा) ने मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया और मुझे आपकी बहुत याद आई. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मैं जानता हूं कि आप भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं. मैं एक छोटा आदमी हूं. हमारी पार्टी छोटी है जिसकी दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं.” उन्होंने कहा, “मैं सोच रहा था कि मुझे जेल में क्यों डाला गया. मेरा दोष क्या है? ये लोग काफी शक्तिशाली हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका “दोष” बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना, उनके लिए अच्छे स्कूल बनाना, मोहल्ला क्लिनिक खोलना और लोगों के लिए मुफ्त दवाओं की व्यवस्था करना है.

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ह्ल अब वे कह रहे हैं कि मुझे फिर से जेल जाना होगा. यह आपके हाथ में है कि मैं जेल जाऊं या नहीं. यदि आप ‘कमल’ (भाजपा का चिन्ह) चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल जाना होगा. यदि आप ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार को चुनते हैं, मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा.” उन्होंने कहा, ह्लजब आप वोट देने जाएं तो आपको ये सोचना होगा कि क्या केजरीवाल को जेल जाना चाहिए. ‘जो करे केजरीवाल को प्यार वो करे मोदी को इनकार.” उन्होंने अग्रवाल के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि इस बार ‘आप’ और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह जेल में थे तो उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई, ह्ललेकिन भगवान हनुमान के आशीर्वाद के कारण मैं मजबूत बना रहा.” केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. उन्हें उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम जमानत दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu