दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jun 2024 09:02 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया. केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी. यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई.

आत्मसमर्पण करने से पहले केजरीवाल ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई.” आप नेता ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ”देश को बचाने” के लिए प्रचार किया.

उन्होंने कहा, ”मुझे उच्चतम न्यायालय से 21 दिन की राहत मिली थी. ये 21 दिन अविस्मरणीय थे. मैंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया. मैंने देश को बचाने के लिए चुनाव प्रचार किया. आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, यह गौण है. देश प्रथम है.” केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान जताने वाले सभी एग्जिट पोल ”फर्जी” हैं.
शनिवार को आए एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे और राजग को भारी बहुमत मिलने की संभावना है. केजरीवाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा, ”वे चार जून को सरकार नहीं बना रहे हैं. ये एग्जिट पोल आपको अवसाद में ले जाने का ‘खेल’ हैं.”

केजरीवाल ने तिहाड़ रवाना होने से पहले बच्चों को गले लगाया, माता-पिता के पैर छुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए मुख्यमंत्री आवास से निकलने से पहले रविवार को अपने बच्चों को गले लगाया और माता-पिता के पैर छुए. केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी. यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई.

आत्मसमर्पण करने से पहले केजरीवाल ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
आवास से निकलने से पहले केजरीवाल ने माता-पिता को अलविदा कहा जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पुत्र पुलकित और पुत्री र्हिषता उनके साथ ही निकले.

परिवार के अंतिम क्षणों की तस्वीरें साझा करते हुए आप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”भारत माता के वीर सपूत अरविंद केजरीवाल जी ने लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया और अपने बच्चों को गले लगाया. केजरीवाल तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे.”

केजरीवाल ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, हनुमान मंदिर में दर्शन किये
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राउज एवेन्यू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu