राजस्थान के कई जगह बहुत भारी बारिश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 03:00 PM
राजस्थान के कई जगह बहुत भारी बारिश…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में धौलपुर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा हुई।

इस दौरान जयपुर, अलवर, बारां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा धौलपुर जिले में कहीं कहीं अति भारी वर्षा दर्ज की गयी है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश धौलपुर के सरमथुरा में 120 मिलीमीटर व हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav