आईएएस अकेडमी में तीन छात्रों की मौत, अब सीबीआई करेगी जांच..

नई दिल्‍ली: ओल्‍ड राजेंद्र नगर की राव आईएएस अकेडमी में तीन छात्रों की डूबकर मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. दिल्‍ली हार्हकोर्ट ने शुक्रवार को इस हादसे की जांच को सीबीआई को सौंप दिया है. दिल्‍ली पुलिस के लचर रवैये को देखते हुए हाईकोर्ट ने यह सख्‍त रुख अख्तियार किया है. हाईकोर्ट ने कहा कि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन(CVC) की निगरानी में सीबीआई इस मामले की जांच करेगी.

दिल्‍ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्‍यक्षता वाली दो जजों की बेंच ने कहा, “घटना की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि जनता को जांच के संबंध में कोई संदेह नहीं रहे, यह अदालत जांच को सीबीआई को स्थानांतरित करती है” अदालत ने कहा मामले में कई बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं और इसकी गंभीरता को देखते हुए यह फैसला किया गया है. कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) को निर्देश दिया जाता है कि वह सीबीआई जांच पर निगरानी रखने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करें और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button