बेंगलुरु. कर्नाटक के पीन्या में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है जब कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने बताया कि इन तीन लोगों में दंपति और उनकी बेटी शामिल हैं. यह भी पता चला है कि वे जिगानी में पकड़े गए लोगों की तरह ही फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक और भारत के विभिन्न हिस्सों में बस गए अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है.