छग से राजस्थान कोयला ले जा रही मालगाड़ी में ‘जीपीएस ट्रैकर’ मिलने से हड़कंप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 07:37 PM
छग से राजस्थान कोयला ले जा रही मालगाड़ी में ‘जीपीएस ट्रैकर’ मिलने से हड़कंप

ऑडियो सुनें

झांसी. उत्तर प्रदेश में झांसी के निकट भोपाल-दिल्ली रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी में एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उपकरण की जब गहनता से जांच की गयी तो इसके जीपीएस होने की पुष्टि हुई.

अधिकारियों ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब छत्तीसगढ़ से राजस्थान कोयला ले जा रही मालगाड़ी बिजौली स्टेशन पर रुकी हुई थी. पुलिस के अनुसार, ट्रेन के गार्ड सीएल मीणा ने गार्ड के डिब्बे के पास चमकती रोशनी वाली एक डिवाइस देखी और तुरंत रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचित किया.

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची. सिंह ने बताया, ह्लआरपीएफ को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्टेशन पर रुकी हुई मालगाड़ी के अंदर एक उपकरण मिला है.ह्व उन्होंने बताया कि जब गहनता से जांच की गई, तो एक जीपीएस ट्रैकर मिला.

सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की गयी तो सामने आया कि जिस कंपनी ने अपने कोयले की खेप को मालगाड़ी से भेजा था उसी ने ट्रैकर लगाया था. उन्होंने बताया कि मामले में कोई और संदिग्ध बात सामने नहीं आई है हालांकि जीआरपी ने ट्रैकर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu