चक्रवात दाना: पटनायक ने लोगों से राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Oct 2024 03:04 PM
चक्रवात दाना: पटनायक ने लोगों से राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने लोगों से चक्रवात ‘दाना’ से भयभीत नहीं होने और सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने का बुधवार को आग्रह किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात ‘दाना’ के शुक्रवार सुबह भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने की आशंका है।

पटनायक ने इस बात पर जोर दिया कि तूफान से लोगों को बचाने के लिए जागरुकता और सावधानी जरूरी है। उन्होंने लोगों से तूफान के प्रभाव से निपटने में प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी आह्वान किया।
पटनायक ने कहा, ‘‘ हमारे लोगों ने पहले भी कई चक्रवातों का बहादुरी से सामना किया है।

आइए इस बार भी सुरक्षित रहने के लिए हर एहतियात बरतें। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।’’ इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने और बचाव एवं राहत प्रयासों में सहायता करने का निर्देश दिया। माझी ने चक्रवात ‘दाना’ से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका वालों जिलों में नौ मंत्रियों को तैनात किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav