रायपुर. गोल बाजार थाना अंतर्गत सिटी पैलेस होटल की दूसरी मंजिल से एक नाबालिग द्वारा छलांग लगाने की घटना सामने आई है. इस घटना में नाबालिग के सिर,नाक और सीने में चोटें आई हैं. उसका इलाज फिलहाल विहान हॉास्पिटल में चल रहा है. गोलबाजार पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर होटल संचालक सुभाष सोनी के खिलाफ धारा 346,34 के साथ ही एसटीएससी एक्ट कायम कर मामले की विवेचना शुरू की है. गोलबाजार थाना प्रभारी दर्शन ध्रुव ने बताया कि 6 जून को बासीन महासमुंद निवासी 15 वर्षीय नाबालिग परिचित के साथ निजी काम से रायपुर आया था और काम नहीं होने के कारण वह अपने परिचित के साथ गोल बाजार स्थित सिटी पैलेस में रूका हुआ था. इसी दौरान किसी ग्राहक का मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर होटल मालिक सुभाष सोनी ने होटल के कमरे में नाबालिग को निर्वस्त्र कर स्टॉफ के सामने माफी मांगने कहा. इससे दुखी नाबालिग ने होटल की दूसरी मंजिल की गैलरी से छलांग लगा दी. इस घटना से होटल में अफरातफरी मच गई थी.
होटल की दूसरी मंजिल से नाबालिग ने लगाई छलांग
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 देवी को गार्ड आफ आनर : माँ दंतेश्वरी के दरबार में बस्तर पुलिस के जवानों ने दी सलामी, मनोकामना पूरी करता है घूमता शिवलिंग
- 2 Raipur Police ने पकड़ा 42 लाख का गांजा, अब तक 7 करोड़ का मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
- 3 New Car Tesla : भारत में प्री बुकिंंग शुरू, कार के उड़ने का प्रयोग सफल रहा, एक मंजिल से दूसरी मंजिल में मात्र दस सेकण्ड में पहुंची देखिए वीडियो
- 4 फिर जल उठा फ्रांस: पेरिस में जला 143 साल पुराना टाउन हॉल, दुकानों में लूटपाट, सड़कों पर उतरे लाखों लोग Watch VIDEO
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: