नेहरू, कांग्रेस ने संविधान की जड़े इतनी गहरी कर दीं कि आज चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री हैं: भगत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Dec 2024 03:42 PM
नेहरू, कांग्रेस ने संविधान की जड़े इतनी गहरी कर दीं कि आज चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री हैं: भगत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को लोकसभा में सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा कांग्रेस ने देश में संविधान की जड़ें इतनी गहरी कर दीं कि आज चाय बेचने वाले (नरेन्द्र मोदी) प्रधानमंत्री पर आसीन हैं।

उन्होंने संविधान पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि संविधान केवल ऐतिहासिक विरासत नहीं है, बल्कि भारत के शाश्वत मूल्य, भूत, वर्तमान और भविष्य की कल्पनाओं का समावेश है। भगत का कहना था, ‘‘कल मैंने देखा कि सत्ता पक्ष के लोग आक्रामक तरीके से कांग्रेस और नेहरू जी के बारे टिप्पणी कर रहे थे। लेकिन मैं सदन को बताना चाहता हूं कि नेहरू जी और कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र, संविधान की जड़ें देश में इतनी गहरी कर दीं कि आज चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि आज सत्ता पक्ष के लोग और विशेषकर भाजपा के लोग संविधान संरक्षण की बात करते हैं, लेकिन आजादी के एक दिन पहले आरएसएस के मुखपत्र ‘आॅर्गनाइजर’ में लिखा गया कि तिरंगे को भारतीय कभी स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि तीन रंग अशुभ होता है। भगत ने आरोप लगाया कि ‘अमृत काल’ के नाम पर सांस्कृतिक और कानूनी तरीके से संविधान के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ा जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital