राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी, मिल सकती है थोड़ी राहत

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 09 Apr 2025 01:24 PM
राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी, मिल सकती है थोड़ी राहत
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है हालांकि आगामी एक दो द­नि में इससे कुछ राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 11 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार, आंधी बारिश के असर से इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा भीषण गर्मी से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं 14-15 अप्रैल से पुन? तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital