साईराज ने 81 किग्रा भारोत्तोलन में युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता

पटना. महाराष्ट्र के होनहार भारोत्तोलक साईराज परदेशी ने सोमवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) के नौवें दिन 81 किग्रा स्वर्ण पदक जीतने के दौरान तीन युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर सुर्खियां बटोरीं. परदेशी ने 81 किग्रा वर्ग में स्नैच (140 किग्रा), क्लीन एंड जर्क (172 किग्रा) और कुल लिफ्ट (312 किग्रा) में रिकॉर्ड तोड़ते हुए आंध्र प्रदेश के एम. तरुण (287 किग्रा) और उत्तर प्रदेश के आयुष राणा (264 किग्रा) को पीछे छोड़ दिया.

इससे महाराष्ट्र 35 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना रहा जिसके बाद कर्नाटक और राजस्थान काबिज हैं.
एथलेटिक्स प्रतियोगिता यहां पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुरू हुई और चार मीट रिकॉर्ड पहले ही टूट चुके हैं. तमिलनाडु के जितिन अर्जुनन ने लंबी कूद में नया कीर्तिमान स्थापित किया. उनके 7.65 मीटर ने दिल्ली के आर्यन चौधरी द्वारा पंचकुला में 2022 में बनाए गए 7.42 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने अंडर-18 400 मीटर लड़कों की हीट में मीट रिकॉर्ड बनाया. खान ने 47.67 सेकंड का समय निकालकर केरल के अब्दुल रज्जाक (48.34 सेकंड) द्वारा 2019 में पुणे खेलों में बनाए गए मीट रिकॉर्ड को तोड़ दिया. लड़कों की चक्का फेंक स्पर्धा में (राजस्थान के हंसराज धायल 63.18 मीटर) और लड़कों के 110 मीटर बाधा दौड़ (महाराष्ट्र के सैफ फारूक चाफेई, 13.48 सेकंड) में भी नए मीट रिकॉर्ड बने.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button