दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रवेश पत्र नहीं देने पर छात्रों ने किया हंगामा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 May 2025 04:52 PM
दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रवेश पत्र नहीं देने पर छात्रों ने किया हंगामा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विधि संकाय में कम उपस्थिति के कारण लगभग 150 छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार किए जाने के बाद मंगलवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

देर रात छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर परीक्षा विभाग में तोड़फोड़ किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई। सुबह उन छात्रों ने परीक्षा केंद्र को ताला लगा दिया और कहा, ‘‘अगर हम परीक्षा में नहीं बैठ सकते तो कोई भी नहीं बैठेगा।’’

इस पूरी घटना के चलते हुए व्यवधान के कारण सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित परीक्षा दो घंटे विलंब से शुरू हुई।
जिन्हें प्रवेश पत्र दिए जाने से मना किया गया वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आॅफ इंडिया (एनएसयूआई) दोनों संगठनों के छात्र नेता है। बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर ताला तोड़कर परीक्षा कराई और जिन छात्रों के पास प्रवेश पत्र नहीं थे, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital