‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने का सुनहरा अवसर: राजनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Jun 2022 06:26 PM
‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने का सुनहरा अवसर: राजनाथ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में भर्ती की ‘‘अग्निपथ योजना’’ का विरोध कर रहे युवाओं की चिंताओं को दूर करने के प्रयास के तहत शुक्रवार को कहा कि यह नयी योजना भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है. रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ ही दिनों में सेना की भर्ती प्रक्रिया आरंभ होने वाली है. उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील की कि वे इसकी तैयारी में जुट जाएं.

अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट कर युवाओं की चिंताएं दूर करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत भर्ती की अधिकतम आयु सीमा को 21 साल से 23 साल करने से बहुत सारे युवाओं को सेना में नौकरी करने का अवसर मिल सकेगा. ‘‘अग्निपथ’’ योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में ट्रेनों में आगजनी, सार्वजनिक और पुलिस के वाहनों को आग लगाने की घटनाएं सामने आई थीं.

सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है. पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था.’’ उन्होंने कहा कि इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने ‘‘अग्निवीरों’’ को भर्ती की आयु सीमा इस बार 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस छूट से बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी.’’ सिंह ने इस योजना के माध्यम से ‘‘युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने’’ के लिए प्रधानमंत्री का ‘‘हृदय से धन्यवाद’’ किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘युवाओं के भविष्य के प्रति उनकी चिंता और संवेदनशीलता के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मैं युवाओं से अपील करता हूं कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है. वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें.’’

‘अग्निपथ योजना’ के बचाव में भाजपा ने शीर्ष नेताओं को उतारा

रक्षा सेवाओं में भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को इस योजना के समर्थन में मैदान में उतारा. रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने तो इसे देश सेवा का ‘‘सुनहरा अवसर’’ करार दिया. भाजपा नेताओं ने रक्षा सेवाओं में भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ योजना’ में शामिल होने की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की भी जमकर सराहना की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों में भर्ती की ‘‘अग्निपथ योजना’’ का विरोध कर रहे युवाओं की ंिचताओं को दूर करने के प्रयास के तहत शुक्रवार को कहा कि यह नयी योजना भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है.
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सेना की भर्ती प्रक्रिया आरंभ होने वाली है. उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील की कि वे इसकी तैयारी में जुट जाएं.

अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट कर युवाओं की ंिचताएं दूर करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत भर्ती की अधिकतम आयु सीमा को 21 साल से 23 साल करने से बहुत सारे युवाओं को सेना में नौकरी करने का अवसर मिल सकेगा. ‘‘अग्निपथ’’ योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में ट्रेनों में आगजनी, सार्वजनिक और पुलिस के वाहनों को आग लगाने की घटनाएं सामने आई थीं.

ंिसह ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है. पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था.’’ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की ंिचताओं से वाकिफ हैं.

नड्डा ने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ के अंतर्गत भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा को अब 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय लिया है. यह फैसला साबित करता है कि प्रधानमंत्री जी देश के युवाओं की ंिचता से अच्छी तरह अवगत हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही प्रधानमंत्री उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रयासरत हैं. इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन!’’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज ंिसह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है, सरकार संवेदनशील है, कुछ दिनों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, आप सभी से निवेदन है कि तैयारी शुरू कर दें.’’ सरकार के फैसले की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री प्र‘‘ाद जोशी ने कहा कि इससे युवाओं को देश के प्रति साहस व समर्पण की प्रेरणा मिलेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अग्निवीर भारत माता की सेवा को सर्मिपत होंगे और वे देश के लिए अमूल्य निधि साबित होंगे.’’ केंद्रीय मंत्री अनुराग ंिसह ठाकुर ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कुछ युवाओं से संवाद करते दिख रहे हैं.
उन्होंने इसके साथ ही ट्वीट किया, ‘‘देश की रक्षा-सुरक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है. भारत सरकार की अग्निवीर योजना हमारे युवाओं को सेना के माध्यम से देशसेवा करने व उन्हें रोजÞगार-कौशल के अवसर उपलब्ध कराने का अभिनव प्रयास है.

अपने संसदीय क्षेत्र में सैन्य सेवा अर्भ्यिथयों की अग्निवीर से जुड़ी शंकाओं का निराकरण किया व इस योजना के पीछे भारत सरकार की दूरर्दिशता से उन्हें अवगत कराया.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के हितों के प्रति अतिसंवेदनशील हैं. सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए सेना के तीनों अंगों में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘

गिरिराज सिंह ने बिहार में हिंसा, आगजनी के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराया

सेना में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ बिहार में व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आगजनी और ंिहसा के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि विपक्षी दल को अपने कृत्यों का जवाब देना होगा.

योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में जारी विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिंह ने राज्य सरकारों से विरोध-प्रदर्शनों में गैर-छात्रों की पहचान करने का भी आग्रह किया और आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने के लिए छात्रों का ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. बेगूसराय के सांसद सिंह ने कहा, ‘‘राजद के उग्र प्रदर्शनों के चलते बिहार के लोगों की मौत हो रही है और सार्वजनिक संपत्ति को भी जलाया जा रहा है. राजद को बिहार को जवाब देना होगा.’’

कुछ राजनीतिक दल अग्निपथ योजना के बारे में युवाओं को गुमराह कर रहे हैं : तोमर

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल सशस्त्र बलों में भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ के बारे में भ्रम फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, जबकि यह देश के मानव संसाधन को कौशलपूर्ण बनाने की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है.ग्वालियर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाने के लिए यहां आए तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ एक दीर्घगामी और मानव संसाधन को कौशलपूर्ण बनाने की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अग्निपथ योजना के अंतर्गत हर साल 46,000 लोग सेना में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे. उसमें से जो सेना में जाना चाहेगा, वह चार साल बाद सेना में भी जा सकता है. अन्य क्षेत्र भी उसके लिए खुले रहेंगे.’’ तोमर ने कहा, ‘‘ सरकार के खर्चे पर इतने बड़े प्रशिक्षण तनख्वाह के साथ किसी व्यक्ति को मिले, ऐसा केन्द्र सरकार का पहला प्रयत्न है. मैं समझता हूं कि जो हमारे युवा हैं उन सबको इस पूरी योजना को समझना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेना (में भर्ती होने) के लिए रास्ते कहीं भी बंद नहीं हुए हैं. जबरन कुछ राजनीतिक लोगों के द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.’’ तोमर ने कहा कि अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर जो चार साल बाद लौटेगा, तो वह हीरा बनकर लौटेगा और हर क्षेत्र में उसको काम मिलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu