‘अग्निपथ’ योजना ने निराश किया, केंद्र अपने फैसले पर पुर्निवचार करे: मायावती

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 11:22 AM
‘अग्निपथ’ योजना ने निराश किया, केंद्र अपने फैसले पर पुर्निवचार करे: मायावती
ऑडियो सुनें

लखनऊ. केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में हो रहे ंिहसक प्रदर्शनों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नौजवानों से संयम बरतने की रविवार को अपील की और केंद्र सरकार से अपने फैसले पर पुर्निवचार करने का अनुरोध किया है. बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘जब मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी, खासकर युवा वर्ग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, तनाव आदि के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके-हारे संघर्ष करने को मजबूर हैं, तब ऐसे में उन्हें केंद्र की अल्पावधि ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना ने काफी निराश एवं हताश किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे, सेना एवं अर्धसैनिक बल आदि में भर्ती की संख्या एवं संभावना को केंद्र द्वारा अति-सीमित करने का ही परिणाम है कि खासकर ग्रामीण परिवेश के नौजवान काफी असहाय एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा अपने भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है औेर स्थिति को उचित तरीके से संभालना जरूरी है.’’ बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार के अनुरोध किया कि वह अपने फैसले पर पुर्निवचार करे तथा देश की सुरक्षा से संबंधित ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर ले. उन्होंने नौजवानों से भी संयम बरतने की अपील की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news