नशे में स्कूल पहुंची शिक्षिका, निलंबित

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 25 Jun 2025 03:11 PM
नशे में स्कूल पहुंची शिक्षिका, निलंबित
ऑडियो सुनें

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला शिक्षिका कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंची और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सोमवार को सरकारी प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत शिक्षिका के व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। आदिवासी शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने बताया कि शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय जांच की जाएगी। यह स्कूल जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मनावर विकासखंड के ंिसघाना गांव में स्थित है।

वरकड़े ने बताया कि मनवर ब्लॉक में एक एकीकृत स्कूल परिसर है, जहां शिक्षिका 23 जून को नशे की हालत में पहुंची और वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मनावर ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) किशोर कुमार को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, “हमने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और बीआरसी की एक संयुक्त टीम बनाई।” अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए विभागीय जांच की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital