हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अस्पताल में भगवंत मान से मुलाकात की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 08 Sep 2025 02:06 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अस्पताल में भगवंत मान से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ंिसह सैनी ने सोमवार सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। थकान और हृदय गति धीमी पड़ने की शिकायत के बाद मान को पांच सितंबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार को अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मान की हालत में सुधार हो रहा है और उनके सभी अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण स्थगित कर दी गई थी, जिसकी अध्यक्षता मान को करनी थी। वह बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरंिवद केजरीवाल के साथ भी नहीं जा सके।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital