राम मंदिर चढ़ावा गबन: ‘पहले चोरी फिर पछतावा का दिखावा करना RSS का चरित्र’, कांग्रेस ने केंद्र पर भी उठाए सवाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Jul 2026 02:58 PM
राम मंदिर चढ़ावा गबन: ‘पहले चोरी फिर पछतावा का दिखावा करना RSS का चरित्र’, कांग्रेस ने केंद्र पर भी उठाए सवाल
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर से संबंधित धन के कथित गबन पर आरएसएस की ओर से शोक व्यक्त किया गया है। यह चोरी करने के बाद पश्चाताप व्यक्त करने वाले चोर के समान है। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संसद में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी।

वेणुगोपाल ने क्या कहा? 
यहां पत्रकारों से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि अयोध्या मंदिर में कथित गबन देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। आरएसएस की ओर से इस मामले पर खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पूछा, ‘अगर कोई चोर चोरी करने के बाद पछतावा व्यक्त करता है, तो क्या मामला वहीं खत्म हो जाता है? अगर मंदिर की संपत्ति लूटने वाले लोग ही पछतावा जताते हैं, तो क्या इससे मुद्दा बंद हो जाता है? क्या यह आस्था पर ही हमला नहीं है?’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav