
रायचूर: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार और नाकामियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की ‘बल्लारी चलो’ पदयात्रा बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पदयात्रा का दूसरा दिन मास्की के संतेकेल्लूर से शुरू हुआ और इसके लगभग 22 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी), प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया। ंिलगसुगुर से मंगलवार को शुरू हुई 10 दिन लंबी पदयात्रा का समापन बल्लारी में होगा।
भाजपा कथित भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित धनराशि के कथित तौर पर दूसरे कामों में इस्तेमाल, सूखे के लिए अपर्याप्त राहत और उत्तर कर्नाटक की उपेक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। ंिलगसुगुर में शुरू हुई लगभग 185 किलोमीटर की यह पदयात्रा मास्की, ंिसधनूर, करटागी, गंगावती, काम्पली, संदूर तथा बल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों से होते हुए बल्लारी शहर में समाप्त होगी।
शुरूआत में इस पदयात्रा की योजना राज्य सरकार के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर बनाई गई थी। उन पर राज्य सरकार द्वारा संचालित कर्नाटक मर्हिष वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से करोड़ों रुपये की धनराशि के कथित गबन में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
नागेंद्र के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बावजूद भाजपा ने तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा जारी रखी है। पार्टी ने इस अभियान का विस्तार करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई मुद्दे उठाए हैं।



