बड़ी खबर : राज्यसभा सांसद का मोबाइल हैक, हैकर्स ने मांगे 56 हजार, सूझबूझ से साइबर ठगी से बचीं, रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 06:52 PM
बड़ी खबर : राज्यसभा सांसद का मोबाइल हैक, हैकर्स ने मांगे 56 हजार, सूझबूझ से साइबर ठगी से बचीं, रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज

ऑडियो सुनें

मोबाइल हैकरों के षडयंत्र से आम आदमी तो परेशान है ही अब वीआईपीज भी ठगे जा रहे हैं। पूर्व में हमने कई उदाहरण देखे हैं मगर ताजा मामला राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम से जुड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के मोबाइल नंबर को हैक कर हैकर्स ने उनसे वाटसअप पर 56,000 रुपए की मांग रखी। हैकर ने उनके नंबर का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में लेने की कोशिश की और 56,000 रुपए (UPI के जरिए) भेजने का फर्जी मैसेज भेजा है.

श्रीमती नेताम को हैकर्स ने मैसेज किया :
हाई
क्या आप मेरी मदद कर सकती हैं
नेताम ने रिप्लाई किया : जी बताइए
उसके बाद हैकर्स ने 56 हजार रूपये भेजने को कहा तथा दो घण्टे में लौटाने का वादा किया.
उसने बताया कि मेरा यूपीआई काम नही कर रहा है और अरजेण्ट जरूरत है

हालांकि फूलो देवी नेताम समझ गईं और लूट का शिकार होने से बच गईं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ताकि वे किसी भी तरह की साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें. हालांकि इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद ने रायपुर पुलिस से शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.

कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को शातिर ठगों ने निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 No UPI Day : व्यापारियों ने यूपीआई टैक्स का किया विरोध, ग्राहकों से मांगा कैश, क्यूआर कोड स्कैनर को काले कपड़े से ढंककर विरोध जताया
  2. 2 राजधानी से सटे बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे, सीएम विष्णु देव साय की सौगात
  3. 3 OPINION : शी की खुशामद करेंगे ट्रंप! चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग अमरीका दौरे पर, व्यापार-युद्ध-टैरिफ-एआई-ताइवान पर बन सकती है बात, भारत-रूस की बड़ी निगाह, एक विश्लेषण
  4. 4 VIDEO : 21 हजार पानीपुरी से बनी 13 फीट की गणपति मूर्ति, पर्यावरण संदेश विसर्जन नही होगा, खाद बनेगी, देखकर रह जाएंगे हैरान
By Navabharat News Group