Breaking : अरपा नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 2 बच्चे लापता, गहरे पानी में बहने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 26 Sep 2026 05:52 PM
Breaking : अरपा नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 2 बच्चे लापता, गहरे पानी में बहने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

ऑडियो सुनें

बिलासपुर जिले के अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के अचानक लापता होने से शहर में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चे नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी और गड्ढे वाले हिस्से में चले गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। लापता बच्चों की पहचान मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान पानी की गहराई में जाने के बाद दोनों बहने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। सिटी कोतवाली पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग करते रहे। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद गोताखोरों के पहुंचने में काफी समय लगा। करीब सवा घंटे तक इंतजार के बाद भी गोताखोरों के नहीं पहुंचने को लेकर मौके पर नाराजगी देखी गई।

By Navabharat News Group